हीटवेव, झेलने होंगे लू के थपेड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आसमान से बरसती आग ने लोगों को हिला कर रख दिया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भीषण गर्मी से उल्टी, दस्त, नजला आदि के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की रिकार्ड बना रही है। जिधर देखों, उधर ग्लूकोज की बोतल लटकी दिखाई देगी।
सायुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हजारों मरीज रोजाना स्वास्थय परीक्षण हेतु पहुंच रहे है। प्राईवेट नर्सिंग होम व चिकित्सकों के क्लीनिक पर भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चिकित्सक मरीजों के इलाज के साथ-साथ उल्टी-दस्त के मरीजों को ग्लूकोज भी दे रहे है। चिकित्सकों ने मरीजों को हीटवेव से बचने तथा घर में ही रहने की सलाह दी है।
चेतावनी- यदि मौसम की चेतावनी पर गौर करें तो फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से लोग बेहाल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करे।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























