हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में बनी केदार मार्केट के बाहर बिरयानी के ठेले पर बिरयानी खा रहे दो युवकों की बिरयानी में अचानक छिपकली निकल आई जिसे देख दोनों के होश उड़ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बिरयानी में निकली छिपकली की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। छिपकली वाली बिरयानी खाने से दोनों युवकों की तबीयत खराब हो गई जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ा खुर्द निवासी पीयूष पुत्र छत्रपाल अपने दोस्त रिंकू के साथ किसी काम से धौलाना गया हुआ था
बुधवार को उन्होंने केदार मार्केट के बाहर खड़े एक बिरयानी वाले के यहां से बिरयानी की प्लेट ली जिसमे छिपकली के टुकड़े निकल आए। जिसे देखकर दोनों के होश उड़ गए। बता दें कि पीड़ित का कहना है कि उन्होंने छिपकली के टुकड़े भी खा लिए इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। पीयूष ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















