👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने विधायक विजयपाल आढ़ती को ज्ञापन सौंपा है और आरोप लगाया है कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से आनंद विहार आवासीय योजना में मकान व दुकानों को अर्जित किया गया है जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार अधिकारियों से भी की है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिलता रहा। ऐसे में उन्होंने विधायक विजयपाल आढ़ती से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि नूतन प्रकाश त्यागी का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस दौरान बंटी चौधरी, संजय त्यागी, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






















