👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। आपको बता दें कि मंगलवार को छपकौली गांव में ग्रामीण अमित के घर के बराबर में एक खाली प्लॉट में विशालकाय अजगर देख सभी के होश उड़ गए। इसके बाद शाम के समय गांव के ही रामचरण के एक ईंख के खेतों में भी ग्रामीणों ने अजगर को देखकर शोर मचाया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद अजगरों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया और राहत की सांस ली।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158






















