हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्वास्थ्य विभाग की लेट-लतीफी के कारण गर्भवती महिला का गर्भपात कराकर मलाश्य व गर्भाश्य काटने वाला अस्पताल का संचालक हॉस्पिटल बंद कर भाग खड़ा हुआ। अस्पताल के संचालक ने नाम को पोत दिया जिससे किसी को शक ना हो लेकिन देर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल खाली होने पर उसे सील कर दिया।
दरअसल अमरोहा के गांव दुल्हेपुर निवासी मनवीर ने हापुड़ जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रजनी चार माह की गर्भवती की तबीयत खराब होने पर उसे गढ़ के मन्नत अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने खून की कमी बताकर ग्लूकोज चढ़ाया जिससे तबीयत और खराब हो गई। चिकित्सक ने पत्नी का गर्भपात करा कर मलाशय और गर्भाशय भी काट दिया। साथ ही भ्रूण के कुछ अंश भी अंर रह गए। जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी जिसके बाद उसने जांच शुरू की। बुधवार को एसीएमओ टीम के साथ मन्नत अस्पताल पहुंचे लेकिन उससे पहले ही अस्पताल का संचालक अस्पताल को बंद कर भाग खड़ा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















