हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सीएमओ के निर्देश पर रोजाना अस्पतालों में छापेमारी कर रहे हैं। एसीएमओ डॉ प्रवीन शर्मा ने टीम के साथ मिलकर गुरुवार को हापुड़ के सात निजी अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में फायर की एनओसी नहीं मिलने पर अस्पताल को नोटिस जारी किए गए है।
आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में आग की चपेट में आने से एक नवजात की मौत हो गई। जिस वजह से सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ प्रवीन शर्मा टीम के साथ मिलकर जिले के सात निजी अस्पतालों में छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने अस्पतालों में फायर की एनओसी मांगी इस दौरान सात अस्पतालों में फायर की एनओसी नहीं मिली। जिसके कारण सातों अस्पतालों को एसीएमओ डॉ प्रवीन शर्मा ने नोटिस जारी किया है। एसीएमओ डॉ प्रवीन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा फायर संबंधित एनओसी की जांच के लिए छापेमारी चल रही है। जिले के निजी अस्पतालों में गुरुवार को छापेमारी के दौरान फायर की एनओसी नहीं मिली। अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























