
बीमारी के कारण हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल का निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रधान आरक्षक जितेंद्र कुमार का शनिवार को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया जिससे परिवार के साथ-साथ पुलिस महकम में शोक की लहर है।
मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव उदयपुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार वर्तमान में अपने परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर के दादरी रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे। पता चला कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी जिन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही थी। शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हेड कांस्टेबल के निधन पर पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























