
तेज रफ्तार का कहर: पिलखुवा में बेकाबू ट्रैक्टर ने तोड़ा रेलवे फाटक, घंटों बाधित रहा ट्रैफिक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के पिलखुवा से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। जहां चंडी रोड स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने रेलवे फाटक के बैरियर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रेलवे फाटक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक जल्दबाजी में ट्रेन आने से पहले फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था। रफ्तार तेज होने के कारण वह ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधा रेलवे फाटक से जा टकराया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया गया। व्यवस्था को दुरुस्त करने में कर्मचारियों को एक घंटे से अधिक का समय लगा, जिसके कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















