
अज्ञात कॉल के बाद मोबाइल हैक, बैंक खाते से 90 हजार रुपये पार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):डिजिटल दौर में साइबर ठगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नया मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बड़ड़ा से सामने आया है। यहां के निवासी विशाल कुमार को 4 सितंबर की शाम एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल आने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल में संदिग्ध गतिविधि होने लगी।
इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से तीन अलग-अलग बार में 30-30 हजार रुपये करके कुल 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित विशाल ने उस अज्ञात नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच, पैसे वापस दिलाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस की साइबर टीम इस पूरी घटना की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















