
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी: 20 बसों पर चला एआरटीओ का चाबुक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध रूप से दौड़ रही और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एआरटीओ रमेश चौबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस और एआरएम की संयुक्त टीम ने NH-9 पर चितरासी और आसपास के इलाकों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना परमिट, अवैध संचालन और क्षमता से अधिक सवारियां ले जा रही बसों पर तुरंत कार्रवाई की गई।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने 8 बसों को मौके पर ही सीज कर बंद करवा दिया, जबकि 12 अन्य बसों के चालान काटे गए। मामले की जानकारी देते हुए एआरटीओ रमेश चौबे ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले बस चालकों और मालिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















