हसीन एनकाउंटर मामला: जल्द पूरी होगी मजिस्ट्रियल जांच










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में 10 नवंबर 2025 की रात हुए एनकाउंटर में मारे गए संभल के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हसीन की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच जल्द पूरी होगी। इस संबंध में अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि जांच के संबंध में साक्षय व सबूत जल्द से जल्द जमा कराएं।
आपको बता दें कि थाना कपूरपुर की टीम ने बम्बे की पुलिया के पास गांव सपनावत में घेराबंदी की। वहां पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें हसीन घायल हो गया जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मृतक हिस्ट्रीशीटर था जिसके खिलाफ 25 से अधिक मामले कई जनपदों में दर्ज थे। मृतक हिस्ट्रीशीटर पर 50,000 रुपए का इनाम भी घोषित था। घटना की मजिस्ट्रेट जांच को अपर जिला मजिस्ट्रेट आदेश पर एसडीएम धौलाना/जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था जिसकी जांच जारी है। जल्द ही मजिस्ट्रियल जांच पूरी होगी। इस संबंध में भी कोई व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी या सामान्य नागरिक घटना से संबंधित साक्षय प्रस्तुत करना चाहता है तो वह एसडीएम धौलाना कार्यालय में बयान दे सकता है।









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!