हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की निवासी बेटी सोनल गर्ग प्रतिदिन अपनी आर्ट से नए मुकाम हासिल कर रही हैं जिनकी सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा रहता है। आर्टिस्ट सोनल गर्ग को पेंटिंग बनाने का बड़ा शौक है जो पिछले 10 वर्षों से पेंटिंग बना रही हैंm कभी ऑयल पेंटिंग तो कभी कैनवास पेंटिंग आदि बनाकर उन्होंने कई मुकाम हासिल किए हैं।
बता दें कि हापुड़ जनपद के पिलखुवा निवासी आर्टिस्ट सोनल गर्ग पुत्री नगरसेवक सुनील कुमार गर्ग सुनने में असमर्थ हैं जिन्होंने लिप रीडिंग के माध्यम से वह लगातार नई चीजें सीख रही हैं। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। इसके पश्चात उन्होंने स्नातक आदि की डिग्रियां हासिल की हैं।
बताते चलें कि सोनल गर्ग काफी वर्षों से पेंटिंग बना रही है और उन्होंने जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। वह समय-समय पर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं? पोट्रेट पेंटिंग, कैनवास पेंटिंग, लाइव पेंटिंग, एक्रेलिक पेंटिंग, वॉल पेंटिंग आदि बनाने का शौक सोनल को करीब 10 वर्षों से है।
सोनल गर्ग सुनने में भले ही असमर्थ हैं लेकिन उनके इरादें डगमगाए नहीं हैं। उनका लक्ष्य है कि वह अपने पिता माता-पिता के साथ-साथ जनपद हापुड़ का नाम पूरे प्रदेशों, देश में रोशन करें। वह आर्टिस्टो को पेंटिंग करने की ट्रेनिंग भी देती हैं। बता दें कि सोनल ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर हैंडलूम नगरी का नाम रोशन किया है।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























