👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को अब लापरवाही करना महंगा साबित होगा। यदि कोई यात्री बिना टिकट के यात्रा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अभी तक यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा सिर्फ परिचालकों पर की जाती थी लेकिन अब यात्रियों पर भी यह कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करता हुआ पाया जाता है तो 50 रुपए से कम किराए पर उसका 10 गुना जुर्माना लगता है जबकि 50 से अधिक किराया होने पर 500 का जुर्माना तय है। अब विभाग एफ आई आर भी दर्ज कराएगा।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

























