
प्रदेश में व्यापारी का उत्पीड़न:सपा नेता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बुधवार को हापुड में आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह असफल रही है।व्यापारी लूट रहा है,व्यापारी की हत्याएं हो रही है।कर देने वाले व्यापारी के प्रतिष्ठान व आवास पर छापेमारी हो रही है।
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने हापुड़ में समाजवादी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूर्ण रूप से नाकाम साबित हो चुकी है।सपा नेता ने दावा किरा मिशन-2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी जिसमें व्यापारी बडा सहयोगी होगा।
उन्होने व्यापारियो से कहा कि वे भाजपा का मोह छोड सपा के मंच पर एकत्र हो जाए।सपा मे ही व्यापारी व व्यापार सुरक्षित है।
हापुड़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापारी नेता प्रदीप जायसवाल का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर। व्यापार सभा जिला अध्यक्ष राजेश जैन,राजेश यादव ,तेजपाल प्रमुख, ललित सिंह संजय गर्ग, रविंद्र यादव, शालू जौहरी,अक्षय जैन, अजय चौरसिया सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने किया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























