
हापुड़ में होटल व ढाबों की चैकिंग जारी,मानक अभाव में नोटिस
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ से मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हापुड़ के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा जनपद के संचालित विभिन्न होटेलों,रेस्तरां क्लब आदि में अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता एवं प्रशिक्षण एवं मोकड्रिल/ ईवैक्यवैशन ड्रिल आदि का आयोजन किया गया I जिसमें हापुड़ में होटल सम्राट, दयाल होटल गढ रोड व पिलखुवा में फूड किंग,त्रिवेणी डोसा पॉइन्ट,फूड जंक्शन होटल तथा गढमुक्तेश्वर में बिस्मिल्लाह टूरिस्ट ढाबा सरुरपुर आदि सम्मिलित रहे जहाँ भवनों में कार्यरत प्रबंधन/कर्मियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए और अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी साथ ही पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था और निकास मार्ग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया तथा अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया इसके साथ सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को स्थापित और कार्यशील रखने हेतु भी निर्देशित किया तथा जिन भवनों में अग्निशमन मानक पूरे नहीं है उनको नोटिस निर्गत कर निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया जायेगा यदि मानक पूरे नहीं किए जाएंगे तो वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी I और नजदीकी अग्निशमन केंद्रों के संपर्क नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना देने हेतु अवगत कराया गया I
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























