👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को हुई ज़ोरदार बारिश का जीव-जंतुओं पर भी असर पड़ा। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित डायर परिसर में पानी भरने से पीले रंग के मेंढक बाहर निकल आए। इन पीले मेंढकों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हल्दी की तरह पीले रंग के इन मेंढकों का पानी में उछलकूद करते एक वीडियो भी सामने आया है। वैसे तो बारिश में मेंढक का निकलना आम बात है लेकिन पीले रंग के मेंढक आसानी से नजर नहीं आते जो कि डायट परिसर में दिखाई दिए। आमतौर पर यह मेंढक बिलों में रहते हैं, जो बारिश होने के कारण बाहर निकल आते हैं। बिलों में पानी भरने की वजह से मेंढकों की अच्छी खासी संख्या सड़कों पर दिखाई दे रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























