हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेरठ निवासी एक युवती की शादी 16 साल पहले प्रेमपुरा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनके बीच किसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी की जा रही थी लेकिन मंगलवार की रात अचानक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद मेरठ से पहुंचे परिजनों ने महिला के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























