
हापुड़: श्री चंडी मंदिर में VIP कल्चर, चेहरा देखकर गर्भ ग्रह में मिल रहा प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी धाम से लोगों की आस्था जुडी हुई है जिनके आगे माथा टेकने के लिए सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा से भी श्रद्धालु आते हैं। श्री चंडी मंदिर में आजकल वीआईपी कल्चर देखने को मिल रहा है जहां चेहरा देखकर गर्भ ग्रह में प्रवेश मिल रहा है जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है। हाल ही में जलहरी को लेकर भी श्रद्धालुओं ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी थी।
नवरात्रि के पावन पर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चंडी महारानी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। मौजूदा समिति ने फिलहाल श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए जलहरी की व्यवस्था की है जिसके माध्यम से श्रद्धालु मां चंडी मैया का जलाभिषेक करते हैं। गर्भ ग्रह में उसी को प्रवेश दिया जाता है जिस श्रद्धालुओं को चोला चढ़ाना हो। मौजूदा समिति का कहना है कि बाकी सभी का मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।
सिर्फ मंदिर के पुजारी और चोला चढ़ाने वाला भक्त ही गर्भग्री में जा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों को भीतर प्रवेश दिया जा रहा है जबकि आम श्रद्धालुओं को पीछे कर दिया जाता है। मंदिर में बढ़ते वीआईपी कल्चर से समिति पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चेहरा देखकर प्रवेश मिलने पर लोगों ने नाराजगीज़ाहिर की है। आपको बताते चलें कि मां चंडी महारानी से लोगों की भावनाएं व आस्था जुड़ी है। मां चंडी महारानी से मन्नत मांगने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं लेकिन वीआईपी कल्चर देख सभी में बेहद नाराजगी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























