हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित S A इंटरनेशनल स्कूल में रामनवमी एवं विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में श्री राम दरबार की झांकी ने सभी छात्र छात्राओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरपर्सन कर्नल सतपाल तोमर एवं प्रिंसिपल हिमानी अग्रवाल ने भगवान श्री राम एवं माता सीता का पूजन करके किया। मंच संचालन कुमारी खुशी द्वारा किया गया। विद्यालय में अनेक रंगारंग कार्यक्रम जैसे- नृत्य ,कविता, श्री राम दरबार झांकी एवं निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह एवं भारतीय संस्कृति से लगाव देखते ही बनता था| कर्नल सतपाल तोमर ने विद्यालय मंच के माध्यम से समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को विजय दशमी की शुभकामनाएं प्रदान की| विद्यालय की प्रिंसिपल हिमानी अग्रवाल ने कहा कि निश्चित तौर पर यह दिन हमें याद दिलाता है कि पाप एवं अधर्म कितना भी बड़ा एवं शक्तिशाली क्यों ना हो किंतु एक दिन जीत सत्य की ही होती है| अतः सत्य मार्ग कठिन ही क्यों ना हो हमें सदैव सत्य एवं धर्म के मार्ग पर ही चलना चाहिए| कार्यक्रम को सफल बनाने में टैगोर हाउस की सभी अध्यापिकाएं पारुल अग्रवाल,सोनिया त्यागी, शिवानी त्यागी, बबीता गर्ग एवं मंजू तोमर का विशेष योगदान रहा|





















