हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दौड़ते एक ऑटो की छत पर एक व्यक्ति लेट कर यात्रा कर रहा है जो जानलेवा साबित हो सकता है। इस तरह नियमों के विरुद्ध यात्रा करना कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
हापुड़ की यह वीडियो व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े करती है। वैसे तो पुलिसकर्मी दिन-रात चौराहों पर ड्यूटी निभाते हैं लेकिन जिस समय यह तेज रफ़्तार ऑटो फर्राटा भर रहा था उस दौरान सभी कहां गए? किसी ने इसको रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया। ऑटो की छत पर लेट कर यात्रा करना जोखिम भरा है जिसमें जान भी जा सकती है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700




















