हापुड़: अतरपुरा चौपला पर व्यक्ति को थप्पड़ मारने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित अतरपुरा चौपला के पास रेलवे रोड पर मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई इसके बाद एक ने थप्पड़ भी मारे। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
यह मामला अतरपुरा पुलिस चौकी से कुछ कदमों की दूरी का है। चौराहे पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वहां मौजूद श्रमिकों से उसकी बहस हो गई। इस दौरान एक युवक ने व्यक्ति को थप्पड़ भी मारे। मामले से जुड़ी वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























