
हापुड़ः गर्म सरियों व बेल्टों से पति को पीटने के मामले में पत्नी समेत दो महिला गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में पति को अपने मायके में बंधक बनाकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ कोतवाली पुलिस ने रविवार को पत्नी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस ने दीपा और प्रीति निवासी आदर्श नगर कालोनी को लज्जापुरी गेट से दबोचा है।
हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही पति को गर्म लोहे के सरियों,लाठी डंडों व बेल्टों से पीटा है। प्रकरण सिंभावली के थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी देवेंद्र सिंह के बेटे राजेश उर्फ शिवम का है। बताया गया है कि राजेश की शादी वर्ष 2020 में आदर्श नगर कॉलोनी निवासी दीपा के साथ हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से पारिवारिक विवाद के चलते दीपा ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी।
राजेश के पिता ने बताया कि 19 अगस्त को दीपा ने राजेश को फोन करके ससुराल बुलाया था। पीड़ित जैसे ही अपनी ससुराल पहुंचा तो उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। पीड़ित को बंधक बनाने के बाद 2 दिन तक गर्म लोहे के सरियों, लाठी डंडों व बेल्टों से बर्बरतापूर्वक पीटा गया और गला घोट कर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया। वही 21 अगस्त की सुबह परिजनों को एक फोन के माध्यम से हैवानियत की जानकारी मिली तो पीड़ित का भाई मौके पर पहुंचा और अधमरे राजेश को ई रिक्शा में डालकर ले गए। पीड़ित का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित राजेश के परिजनों ने पत्नी दीपा, मुन्नी, कुलदीप, प्रीति, जितेंद्र, देवदास व मोहित तथा चार अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल की पत्नी दीपा समेत दो को गिरफ्तार किया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















