
हापुड़: लाखों रुपए के पटाखों के साथ दो दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो ठिकानों से अवैध पटाखे बरामद किए हैं जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही लाखों रुपए के पटाखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह पटाखे किस-किसको बेचे जा रही थी इसकी भी पुलिस जांच कर रही।
एक इनपुट के आधार पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सिकंदर गेट व सिकंदर गेट में एक-एक ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स ने छापामारी करते हुए लाखों रुपए के पटाखे बरामद किए हैं। पटाखों का यह ज़खीरा यहां कैसे पहुंचा? यह सवाल बना हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कासिम तथा मोहम्मद अजीब को गिरफ्तार कर लिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457































