
हापुड़ की एनएसएस की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को किया जागरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ की रोड सेफ्टी क्लब और एनएसएस की छात्राओं ने मंगलवार को ट्रैफिक रूल के पालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया। महाविद्यालय नोडल अधिकारी (सड़कसुरक्षा) प्रो. सरोजिनी तथा एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमारी के निर्देशन में रोड सेफ्टी क्लब और एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने ग्राम दोयमी जिला हापुड़ में जाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाया। घर-घर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। सड़क पर आते जाते बाइक पर बिना हेल्मेट पहने हुए लोगों को रोक कर नियमों का पालन करने हेतु कहा तथा इस दौरान दुर्घटना से बचाव हेतु हेतु जानकारी भी दी। सड़क सुरक्षा क्लब की छात्राओं में कु० जागृति, कु० पूजारानी कु० सोनिका, कु. स्वाति माधरे, पारुल, गर्विता सुमन, राधिका दीपा, रिशु, तनीषा हिमानी आदि छात्राएँ शामिल रही।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point























