हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यह बंदर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। साथ ही लोगों पर भी हमला कर रहे हैं जिस कारण घायल लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बंदर काटने के इंजेक्शन लगवाने वालों की तादाद में भी बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दें जनपद हापुड़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। हापुड़ के गांव ट्याला में भी यह बंदर हमलावर हो जाते हैं जिसके कारण छतों पर निकलने से ग्रामीणों को परेशानी होती है जिनका कहना है कि कई बार यह बंदर झुंड बनाकर आते हैं जो अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल देते हैं। ऐसे में अकेले निकलना खतरनाक साबित होता है। मजबूरन हाथों में लाठी लेकर सड़कों पर ग्रामीण जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग को मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए।





















