हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान में सिकंदर गेट पुलिस चौकी के बराबर वाली गली में शनिवार की सुबह 11:00 बजे अचानक तारों में भयंकर स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते क्षेत्रवासियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने समझदारी दिखाते हुए सड़क पर बाइक खड़ी कर दी जिससे आने जाने वाले लोग इस तार से दूर रहें। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला शनिवार की सुबह 11:00 बजे का है जब हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान में सिकंदर गेट पुलिस चौकी के बराबर वाली गली में तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले वासियों में दहशत मच गई। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065























