हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की यातायात पुलिस ने राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के बेटे सिद्धार्थ कश्यप की गाड़ी का चालान किया है। ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया कि हापुड़ में एक गाड़ी घूम रही है जिसपर ब्लैक फिल्म लगी है। यातायात पुलिस ने मामले में कार्रवाही करते हुए गाड़ी का 2500 रुपए का चालान कर दिया।
18 अक्टूबर की दोपहर 12:23 मिनट पर कटे चालान के अनुसार वाहन स्वामी का नाम सिद्धार्थ कश्यप पुत्र नरेंद्र कुमार कश्यप है। बताते चलें कि नरेंद्र कश्यप उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। सिद्धार्थ गाजियाबाद के संजय नगर के रहने वाले हैं जिनकी काले रंग की गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी थी। जैसे ही मामला हापुड़ यातायात पुलिस के संज्ञान में आया हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने राज्य मंत्री के बेटे सिद्धार्थ की गाड़ी का चालान काट दिया। इससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए कायदे कानून प्राथमिकता पर है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















