हापुड़ः जगह-जगह लगे हैं कूड़े व गंदगी के ढ़ेर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में बसपा की सरकार स्थापित हुए 6 माह से अधिक हो गए, परंतु नगर की सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। परिषद क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े व गंदगी के ढेर नगर पालिका की लापरवाही की ओर संकेत कर रहे है। कूड़े व गंदगी के ढेरों के कारण मक्खी व मच्छर पैदा हो रहे है जो संक्रमित रोगों को न्यौता दे रहे है। नगर पालिका के पिछड़े व कमजोर इलाकों से उपचार हेतु अस्पताल पहुंचने पर लोग नगर पालिका की लापरवाही उजागर कर रहे है।
परिषद पर है भारी संसाधन- नगर पालिका परिषद हापुड़ पर सफाई व्यवस्था के लिए भारी संसाधन है जिन पर करोड़ों रुपए डीजल, वेतन, वाहनों की मरम्मत, हाथ ठेलों की मरम्मत, आदि पर खर्च करती है फिर भी सफाई व्यवस्था चरमरा रही है।
सफाई कर्मचारियों की फौज-हापुड़ नगर पालिका पर करीब पांच सौ सफाई कर्मचारी आउट सोर्सिंग के माध्यम से है जिन पर परिषद 66 लाख रुपए प्रति माह परिषद खर्च करती है। इन सफाई कर्मचारियों के जिम्मे नाली सफाई, झाडू लगाना, डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन, नाला सफाई, व्यवसायिक क्षेत्रों में रात को सफाई करना आदि है। इसके अलावा अवकाश के दिन सफाई करने पर करीब डेढ़ लाख रुपए प्रति दिन खर्च करती है। सफाई ने नाम चूना, दवा छिड़काव पर भी खर्च होता है।
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सफाई व्यवस्था के लिए परिषद पर भारी संसाधन होने के बावजूद भी सफाई व्यवस्ता चरमरा रही है। मुख्य मार्गों, गली मौहल्लों, कालोनियों मे जगह-जगह बने कूड़ा कलैक्शन सैंटर पर लगे गंदगी के ढेर व उनमें विचरणइ कर रहे मवेशी परिषद की लापरवाही का नमूना है। 500 सफाई कर्मचारियों की फौज भी दिखाई नहीं दे रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























