हापुड़: सर्राफ की दुकान का शटर काटकर चोरी












हापुड़: सर्राफ की दुकान का शटर काटकर चोरी

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब चोरों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली में एक सर्राफ की दुकान को अपना निशाना बनाया है जहां से चोर ताला तोड़कर शूटर काटकर तीन तोले सोने का सामान तथा ढाई किलो चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। जब गुरुवार की सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद तुरंत उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ के गांधीगंज निवासी अमित वर्मा की मंदिर के पास गांव सबली में उज्जवल ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। मामला बीती रात का है अमित वर्मा दुकान को बढ़ाकर घर चले गए थे जिसके बाद देर रात चोर आए और उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। जब गुरुवार की सुबह दुकान का शटर टूटा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर







  • Related Posts

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    🔊 Listen to this कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंसहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कड़कड़ाती ठंड में लोगों को सर्दी से राहत दिलाने हेतु एलायंस आगे आए और अन्य…

    Read more

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मृत व्यक्ति का फर्जी मृत्यु…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम
    error: Content is protected !!