हापुड़: बंद दुकान का ताला तोड़कर चोरी










हापुड़: बंद दुकान का ताला तोड़कर चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से हजारों रुपए की नकदी, एलईडी व तार चोरी कर लिया और फरार हो गए। दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी मयंक गर्ग ने पुलिस को बताया कि उसकी स्वर्गाश्रम रोड पर गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। उसके पिता 13 नवंबर की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर आए और दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस दौरान चोरों ने गल्ले में रखे करीब 14 से 15 हजार रुपए नकद व तार चोरी कर लिया फरार हो गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व एलईडी भी चोरी कर ले गए। दुकानदार को जब चोरी का पता चला तो उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523








  • Related Posts

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    🔊 Listen to this ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर 40 ऐसे वाहनों के चालान…

    Read more

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप
    error: Content is protected !!