हापुड, वि.(ehapurnews.com): राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में वर्ष 2022-23 में प्रचारक की भूमिका के रूप में सराहनीय कार्य करने वालों के लिए 29 अक्टूबर को लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में लगभग 500 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।जनपद हापुड़ से एस. एस. वी इंटर कॉलेज के विपुल शर्मा को मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इनके विद्यालय से 10 बच्चों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की।इसके अतिरिक्त कॉम्पोज़िट विद्यालय गोयना,हापुड़ से 4 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसके लिए नीलम गुप्ता व प्रियंका गुप्ता को भी सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।हापुड़ से डॉ. रेणु देवी को जनपद नोडल के रूप में मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट लखनऊ अजय सिंह द्वारा आयोजित किया गया। शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्होंने बताया कि बच्चों में इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराकर शिक्षक न जाने कितने भविष्य बना रहे हैं।ऐसे कार्यक्रम इन प्रयासों को और बल देते हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
स्पेशल भाजी बॉक्स के लिए संपर्क करें: बंसल बीकानेर स्वीट्स: 8171383624























