हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर में आंख मिचौली का खेल खेलते स्ट्रीट लाइट की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में निकलने के लिए स्थानीय लोग मजबूर हैं। ऐसे में आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ लोगों के सड़क पर गिरकर चोटिल होने की भी संभावना लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पालीवाल जनरल स्टोर वाली गली में एक स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है जो इन दोनों डिस्को लाइट बनी हुई है। ऐसे में राहगीरों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग से लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस स्ट्रीट लाइट को बदला जाए।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















