
👁 33 views Views
हापुड़: मोती कॉलोनी में बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, मुंह नोंचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों ने मोती कॉलोनी हापुड़ में एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह नोंच डाला जिसकी चीख सुनकर परिजनों ने उसे बचाया।
मामला शनिवार की रात का बताया जा रहा है। जब मोती कॉलोनी में एक बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया जिसका मुंह बुरी तरह कुत्ते ने नोच लिया। चीख सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े और कुत्ते को लाठी-डंडों से भगाया और बच्चे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























