
बोगस फर्मों से कारोबार दिखाकर अल सुहैल ट्रेडर्स ने हड़पी 4.65 करोड़ की आईटीसी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित कोटला मेवतियान में पशु अवशेष की ट्रेडिंग करने वाली फर्म ने 4.65 करोड़ की आईटीसी हड़पी है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने फर्म पर छापामार कार्रवाई की और जांच की तो फर्जी वाड़े का खुलासा हुआ जिसके बाद टीम ने जांच के दौरान विभाग के खाते में 75 लाख रुपए जमा कराए।
गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने जाते ही छापामार कार्रवाई की। जीएसटी SIB के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में उपायुक्त विमल कुमार दुबे, सीटीओ सतीश तिवारी और स्वतंत्र देव, कोटला मेवतियान में स्थित फर्म पर पहुंचे। कोटला मेवतियान में स्थित अल सुहेल ट्रेडर्स सीजीएसटी में पंजीकृत है। फर्म स्लॉटर हाउस से पशु अवशेष (टैरो) खरीद कर पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बिक्री करती है। बताते चलें कि टैरो का उपयोग साबुन, बायो डीजल, मुर्गी दाना आदि बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जांच के दौरान टीम ने पाया कि फर्म ने बोगस फर्म से खरीद-फरोख्त करते हुए 4.65 करोड़ की फर्जी आईटीसी क्लेम की है। अधिकांश फर्म बंद हो चुकी है। इस फर्जीवाड़े के खुलासे के दौरान टीम ने तत्काल 75 लाख रुपए खाते में जमा कराए। टीम की जांच अभी भी जारी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























