👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सड़क पर घूमने वाले लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी सुझाव भी मांगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारी मैदान में उतरे और विभिन्न इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























