
हापुड़ एसपी ने क्षेत्र में की पैदल गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज लिया। हापुड़ के कप्तान ने हापुड़ की चंडी रोड, गोल मार्केट आदि इलाकों का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह शुक्रवार की शाम पुलिसबल के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में उतरे और फुट पेट्रोलिंग कर इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ हापुड़ क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल मौजूद रहा।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































