
हापुड़: एलएन रोड पर शव मिलने से मची सनसनी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की एलएन रोड पर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब क्षेत्रवासियों की नजर एलएन रोड पर पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची जिसने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।
श्री श्याम ट्रेडर्स से वाजिब दामों पर खरीदें प्लाईवुड की खास रेंज: 9045197386






























