
पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में घुसे चोर, ट्रांसफार्मर का सामान किया चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने चादर की बंद पड़ी फैक्ट्री में ढाबा बोला जहां से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चुराकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद फैक्ट्री के मालिक को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय हाईवे-9 पर पिलर नंबर 17, 18 के पास राजेंद्र कुमार गोयल की चादर की फैक्ट्री है जो काफी समय से बंद पड़ी है। मामला रविवार की रात का है जब फैक्ट्री में चोरों ने धावा बोला और गेटों के ताले तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने ट्रांसफार्मर का सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सोमवार की सुबह पूजा करने गए पुजारी ने राजेंद्र कुमार गोयल को मामले से अवगत कराया इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209























