
गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग निःशुल्क रहेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तरी भारत का प्रमुख गढ़ गंगा मेला आयोजन हेतु मंगलवार को गंगा किनारे वैदिक और सनातन संस्कृति के अनुरूप विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, सीडीओ हिमांशु गौतम, जिला अध्यक्ष नरेश तोमर आदि ने हवन में आहुतियां डाली और गंगा किनारे पहुंचकर मां गंगा की आरती की और सभी ने संयुक्त रूप से कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की सकुशलता के साथ संपन्न होने की कामना की। यह मेल 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक लगेगा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान 5 नवंबर का है। गंगा मेले में 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यह मेला उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में स्थित पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित किया जा रहा है।
जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि इस बार गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहूलियतों के लिए विशेष कारगर कदम उठाए गए हैं जिनमें सभी श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था निशुल्क रहेगी। सफाई व्यवस्था के लिए हर वक्त सफाई कर्मचारियों की फौज तैनात रहेगी। इस मेला स्थल पर सड़के 90 फीट तक चौड़ी बनाई गई है।
जिला पंचायत हापुड़ के तत्वावधान में लगने वाले गढ़ गंगा मेले की अध्यक्ष रेखा नगर ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु, श्रद्धा भाव से मेले में आए और गंगा स्नान करें। मेला स्थल पर गंदगी ने फैलाई और नशे से दूर रहे।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464
























