
डासना में रेलवे ट्रैक किनारे मिली महिला की लाश के मामले में हापुड़ आरपीएफ भी मौके पर पहुंची
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिलने पर हापुड़ आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका से कोई टिकट बरामद नहीं हुआ। आसपास मौजूद लोगों से जब पूछताछ की तो कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। मृतका की पहचान का प्रयास टीम कर रही है।
मामला सोमवार की रात का है जब गाड़ी संख्या- 12035 द्वारा किलोमीटर नंबर 130/27-29 पर एक महिला से ट्रेन रन ओवर हो गई। सूचना पर आरपीएफ हापुड़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार डासना के लिए रवाना हुए तो वहां देखा कि मौके पर डासना का स्टाफ मौजूद था जिसके बाद लाश को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483























