हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा राज्य वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन और 15 वें वित्त आयोग से शहर में सड़कों में नालों का निर्माण कराया जाएगा। 15 करोड़ रुपए की लागत से 90 मोहल्लों में सड़क बनेगी। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कुछ मामलों में ई टेंडरिंग प्रणाली पूरी हो चुकी है जबकि शेष में टेंडर निकाले जाएंगे।
मोहल्ला भीम नगर में 32.53 लाख, मोहल्ला अंबेडकर नगर में 15.50 लाख, मोहल्ला शिवनगर में 38.28 लाख, मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में 37.81 लाख, मोहल्ला आदर्श नगर में शमशान घाट का जीर्णोद्धार का कार्य 39.60 लाख, मोदीनगर रोड पर 38.75 लाख से नाला निर्माण कराया जाएगा।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























