
हापुड़: चैनापुरी मेन रोड पर जलभराव व कीचड़ से जनता परेशान, कांग्रेसजनों ने किया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्षेत्र के चेनापुरी मेन रोड पर लंबे समय से हो रहे जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर गंदा पानी भरा होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही गंदगी और कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
इस मौके पर नरेश कुमार भाटी, निवर्तमान पार्षद कांग्रेस हापुड़ ने कहा कि नगर पालिका को जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर होना चाहिए। उन्होंने कहा:
“चेनापुरी मेन रोड पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्कूल के बच्चों और आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार गंदगी और मच्छरों के कारण नई-नई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ को तुरंत प्रभाव से सफाई अभियान चलाकर जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।” इस अवसर अफजल अड़ती, विनोद जाटव, दीपक कुमार, खुशनूद अली, राजेंद्र कुमार, मुकीम खान, यूसुफ हवारी, मोहम्मद सलीम, दानिश सैफी, अन्य लोगों मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























