
हापुड़: गांव रामपुर में जलभराव से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव रामपुर में जल भराव के कारण क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। लोगों का निकलना दुभर हो रहा है। हालात यह है कि इलाके में बीमारियां भी फैल रही हैं। क्षेत्र वासियों ने मामले में संबंधित विभाग से उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की है। रात के समय तो लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
गांव रामपुर के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि हर समय यहां पर पानी भरा रहता है। इस कारण लोग गिरकर लगातार चोटिल हो रहे हैं। साथ ही इलाके में संक्रामक बीमारियां फैल रही है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से क्षेत्रवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है जिन्होंने अधिकारियों से समस्या के समाधान निकालने की मांग की है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926
























