👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी 29 वर्षीय तरुण अग्रवाल, गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित ए बी ई एस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ निवासी तरुण अग्रवाल जैसे ही गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियर कॉलेज के पास पहुंचा तो वह सड़क हादसे की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि घायल को मणिपाल अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है जहां उसके सर में काफी ज्यादा चोट आई है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























