हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सामिया कॉलोनी निवासी बब्लू खान की गाजियाबाद के मसूरी की नाहल रोड पर स्थित आशियाना कॉलोनी के पास लकड़ी की टाल है जहां लगी आरा मशीन को चोरों ने तीन फरवरी को चुरा लिया था जिसे पड़ोसी नदीम ने अपने दो दोस्तों आरिफ और कुर्बान निवासी पिपलेडा धौलाना ने चुराया। आरोपियों ने आरा मशीन को कुर्बान के घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया था जिसे मसूरी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाहल रोड पर स्थित लकड़ी की टाल से एक महीने पहले चोरों ने आरा मशीन को चुरा लिया था जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ निवासी बब्लू की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरा मशीन को धौलाना निवासी कुर्बान के घर से बरामद कर लिया।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595























