हापुड़ रेलवे जंक्शन एयरपोर्ट जैसा होगा












हापुड़ रेलवे जंक्शन एयरपोर्ट जैसा होगा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा बनाने के लिए विकास कार्य को तेजी के साथ गति दी जा रही। हापुड़ रेलवे जंक्शन से मेरठ-खुर्जा, दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग जुड़े है। हापुड़ स्टेशन का विकास केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है।

आगामी दिनों में हापुड़ जंक्शन एयरपोर्ट की तर्ज पर दिखाई देगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए जिस प्रकार से लिफ्ट और एस्केलेटर लगे होते हैं, वैसे ही हापुड़ जंक्शन पर बनाए जाएंगे। इसको लेकर कार्य चल रहा है। यह सब काम केंद्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण योजना में शामिल अमृत भारत योजना के तहत होगा। इस योजना के तहत पार्सल कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नए कार्यालय में पार्सल भेजने और आने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा भी अन्य कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

दिल्ली-मुरादाबाद, मेरठ-खुर्जा रेलमार्ग का हापुड़ जंक्शन सबसे प्रमुख स्टेशन है। यहां पर हर रोज दो दर्जन से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। प्रतिदिन हापुड़ जंक्शन से सैकड़ों यात्री दिल्ली, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बनारस, गाजियाबाद, साहिबाबाद, बरेली के अलावा विभिन्न दिशा की ओर सफर करते हैं। केंद्र सरकार रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए अमृत भारत योजना चला रही है। इस योजना में हापुड़ जंक्शन के साथ-साथ गढ़मुक्तेश्वर जंक्शन का भी विकास तेजी से चल रहा है। हापुड़ जंक्शन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए इन दिनों रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को बदलने के साथ-साथ अन्य कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

रेलवे के आईओडब्लू वीके त्यागी ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पार्सल कार्यालय का निर्माण पूरा हो गया है केंद्र सरकार ने काम समाप्त करने की जो गाइडलाइन जारी की है इस संबंध में निर्माण कार्य कर रही कंपनियों और उनके अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!