
हापुड़: रविवार को भी प्रभावित रहेगी मोदीनगर रोड की विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड से जुड़े गांव की विद्युत आपूर्ति रविवार को भी प्रभावित रहेगी जिससे मोदीनगर रोड, ईसापुर, यूसुफपुर औद्योगिक आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 33/11 केवी विद्युत केंद्र मोदीनगर से जुड़े गांव की विद्युत आपूर्ति विशेष मरम्मत के चलते करीब छह घंटे रविवार को भी प्रभावित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि अमूल डेयरी पोषक पर डबल सर्किट का कार्य शनिवार और रविवार को होगा। यह कार्य पहले से प्रस्तावित है। इसके चलते 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012





























