हापुड पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के दो आरोपी जेल भेजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ नगर पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें कि 20 अगस्त-2024 को थाना हापुड़ नगर क्षेत्रांतर्गत मौहल्ला ईदगाह रोड पर पतंग उड़ाते समय बच्चों में विवाद हो गया जिस पर दोनों पक्षों के परिजनों में कहासुनी व मारपीट हुई थी।इस मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।वायरल वीडियो का थाना हापुड़ नगर पुलिस ने संज्ञान लिया और वीडियों में मारपीट करते दिख रहे दो आरोेपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी अनु पुत्र अयूब निवासी पानी की टंकी ईदगाह रोड थाना हापुड़ नगर व शकील पुत्र जमील निवासी पानी की टंकी ईदगाह रोड थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























