ऑपरेशन कन्विक्शन में प्रदेश में हापुड़ पुलिस 24 वें स्थान पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विशन में बुलंदशहर पुलिस ने साढ़े तीन माह की अवधि के दौरान प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि दूसरे नंबर पर शाहजहांपुर और तीसरे पर बरेली है। वहीं सूची में बिजनौर 26 वें और 29वें नंबर पर मेरठ जनपद रहा है। प्रदेशभर में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में दर्ज होने वाले केसों में से गंभीर अपराधों को चिन्हित किया जाता है। मॉनीटरिंग सेल के माध्यम से चिन्हित केसों में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर न्यायालयों में मजबूत पैरवी की जाती है। थाना पुलिस के माध्यम से गवाहों की गवाही सुनिश्चित की जाती है। गवाहों की जानमाल को खतरा देखते हुए उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है। बीते करीब छह माह से जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विशन के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के लिए जोरशोर से कार्रवाई की जा रही है। अब इसका परिणाम भी नजर आ रहा है। 1 जुलाई 2023 से लेकर 15 अक्तूबर 2023 की अवधि में जिला पुलिस ने ऑपरेशन कन्विशन के तहत अपराधियों को सजा दिलाने में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस अवधि में एक अभियुक्त को मृत्युदंड, 50 अभियुक्तों को उम्रकैद, 5 अभियुक्तों को 20 साल से अधिक की कैद, 8 अभियुक्तों को 10 से 19 साल तक की कैद, 289 अभियुक्तों को 10 साल अथवा इससे कम की कैद की सजा सुनाई गई है। प्रदेश में दूसरे नंबर पर शाहजहांपुर, तीसरे पर बरेली, चौथे पर अलीगढ़, पांचवें पर बाराबंकी, छठें पर आगरा, 7वें स्थान पर सहारनपुर, हापुड़ 24 वें स्थान पर रहा।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






















