
👁 26 views Views
हापुड़: मीनाक्षी रोड पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मीनाक्षी रोड पर एक व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मीनाक्षी रोड का है। शनिवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कई सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















